छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 5 वाहन जब्त — ₹24.65 लाख की वसूली

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा / जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर 5 वाहनों को जब्त किया है।

खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में टीम ने छापेमारी की। अभियान के दौरान ग्राम पुछेली 1 ट्रैक्टर जब्त, पीथमपुर 1 हाईवा जब्त, कनस्दा 1 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह — 2 हाईवा जब्त। जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों और पुलिस रक्षित केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है।

अब तक 76 मामलों में ₹24.65 लाख की वसूली

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बम्हनीडीह एवं पुछेली क्षेत्र में अब तक 66 प्रकरण अवैध परिवहन ₹11,87,480 वसूली। 6 प्रकरण अवैध उत्खनन ₹3,00,230 वसूली, 4 प्रकरण अवैध भंडारण ₹9,77,840 वसूली कुल 76 मामलों में ₹24,65,550 की शास्ति राशि वसूलकर खनिज मद में जमा की गई है।

बार-बार पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई सख्त होगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुनरावृत्ति होने पर आरोपियों के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज किया जाएगा।

लगातार निगरानी और गश्त जारी

कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्कफोर्स, खनिज उड़नदस्ता दल और पुलिस टीम क्षेत्र में निरंतर गश्त, जांच और
त्वरित कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button