
JANJGIR CHAMPA
जांजगीर-चांपा / थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत गिरफ्तार किया है।
अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना अकलतरा/ सायबर टीम पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम चगोरी में रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती जुआ खेल रहे है। मुखबीर कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया। आरोपी सुरेश सिदार 45 वर्ष निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा, धीरज सिंह 30 वर्ष निवासी कोटमीसोनर, आदित्य कुर्रे 22 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा को जुआ खेलते पाया गया। जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 3000/रू एवं 52 पत्ती तास एवं घटना से 09 मोटर साइकिल बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 649/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में सायबर टीम जांजगीर एवं निरीक्षक टी.एस.पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर. संतोष यादव, आरक्षक शशीकांत, शेषनारायण, राजेन्द्र कहरा, राजेश कश्यप, विनोद राठौड़, महिला आर. रश्मि भदोरिया का सराहनीय योगदान रहा।