छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : गांजा पीते, सुलेशन सूंघते हुए 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

जांजगीर-चांपा / अकलतरा पुलिस ने रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने गांजा पीने का चिलम, गांजा का पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया।

थाना अकलतरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोग गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं और आने-जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं, मना करने पर गाली-गलौच करते है की सूचना पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने रेड कार्यवाही किया। मौके पर 6 लोगों को गांजा पीते और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. किशन पाण्डेय (20) वर्ष निवासी फिरंगीपारा वार्ड न 05 करगीरोड बिलासपुर, 2. निखिल गरुड उम्र (19) वर्ष जैतखाम अकलतरा, 3. रूपेश चौहान (21) वर्ष वार्ड न.14 अकलतरा, 4. धर्मेन्द्र यादव (20) वर्ष वार्ड न 14 अकलतरा, 5. सुनील सारथी (22) वर्ष वार्ड न. 04 अकलतरा, 6. टीकाराम टण्डन (70) वर्ष वार्ड न. 13 अकलतरा

Related Articles

Back to top button