छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते की सघन जांच

जिला न्यायालय को ई-मेल से बम धमकी

जांजगीर-चांपा / जांजगीर जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय की गई।

संभावित खतरे को देखते हुए जिले की स्कॉट टीम एवं बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया। CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे एवं थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान न्यायालय भवन के भीतर, आसपास के परिसर, पार्किंग स्थल एवं आम जनता व कर्मचारियों की आवाजाही वाले सभी स्थानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही न्यायालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी कड़ी चेकिंग की गई।

बम निरोधक दस्ते द्वारा की गई जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच एवं आरोपी की पहचान के लिए साइबर साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button