जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : अग्निवीर थलसेना में चयनित युवाओं किया गया सम्मान

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर आकाश छिकारा ने भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर में भर्ती में चयनित जिले के युवाओं का आज जिला रोजगार कार्यालय के सभाकक्ष में 171 युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर छिकारा ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे जिला गौरान्वित हुआ है।

IMG 20240309 WA0153 Console Crptech

कलेक्टर छिकारा ने अग्निवीर में चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के बहुत सारे अवसर होते हैं। इनमें से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना और सुरक्षा के साथ मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जिले से 171 युवाओं का चयन होना गौरव की बात है। इससे गांव सहित जिला और देश का नाम रोशन हुआ है। अग्निवीर बनने के बाद आपको अपनी मेहनत का फल मिला है।

IMG 20240309 WA0156 Console Crptech

अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर बनने के बाद आप गांव-शहर के अन्य युवाओं के प्रेरणास्रोत भी बनेंगे। संयुक्त कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक यादव ने किया।

IMG 20240309 WA0154 Console Crptech

उल्लेखनीय है कि 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में इस जिले से 171 युवा सफल हुए है एवं अग्निवीर थलसेना में अंतिम रूप से चयनित हुए है। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें