छत्तीसगढ़

Janjgir Champa: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और 13 हजार नकद जब्त

शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 11 अप्रैल 2026। जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल 2026 को शिवरीनारायण क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी मुकुंद केशरवानी (29 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10 भोगहापारा, शिवरीनारायण को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13,000 रुपये नकद एवं रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षकनिवेदिता पाल (IPS) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण थाना पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुआ और सट्टा के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button