छत्तीसगढ़

Janjgir Champa Police Encounter: पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जांजगीर-चांपा / जिले में पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

20260203 202015 Console Crptech

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना शिवरीनारायण में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 46/2026 (धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 310(2), 311 BNS) के फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

दिनांक 01 फरवरी 2026 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और अपने पास रखे देशी कट्टा से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गोली निरीक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे वे बाल-बाल बचे।

IMG 20260201 WA0088 scaled Console Crptech

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक द्वारा आत्मरक्षा में पहले हवाई फायर किया गया, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए आरोपी के कमर के नीचे लक्ष्य कर दो राउंड फायर किए, जिससे आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी।

घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर दिनांक 03 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: रामनाथ सबरिया
पिता का नाम: छोटे बाबू गोंड़
उम्र: 22 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 01, राहोद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा

Related Articles

Back to top button