
जांजगीर-चांपा / जिले के थाना अकलतरा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.02.2026 की रात लगभग 11:30 बजे, ग्राम कोटमीसोनार निवासी प्रार्थी राजू पटेल के घर में आरोपी ने जबरन प्रवेश किया। आरोपी ने घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर प्रार्थी के बेटे के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने ईंट के टुकड़े से हमला कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 331(6) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी
- नाम: राम साहू
- उम्र: 24 वर्ष
- निवासी: ग्राम कोटमीसोनार
- थाना: अकलतरा
- जिला: जांजगीर-चांपा





