जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : नाबालिक का अपहरण कर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

JANJGIR CHAMPA

जांजगीर-चांपा / नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान अपहृता बालिका की पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। सायबर सेल की मदद से आरोपी विपिन कुमार निवासी पहाडीचक सोनपुर बिहार के कब्जे से नाबालिक को बरामद किया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया कथनानुसार प्रकरण मे धारा 363, 366क, 376, 376(2)(N) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान आरोपी विपिन कुमार उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।IMG 20231221 WA0009 Console Crptechउपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, सउनि अरूण सिंह, महिला प्रधान आर. अनिता पाटले, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन का एवम सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें