छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : BEO सस्पेंड, आदेशों की अवहेलना और लापरवाही के आरोप

BEO SUSPENDED

धमतरी / धमतरी के जुरूद बीईओ डॉ.आर.एन. मिश्रा को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। BEO पर कई गंभीर आरोप लगे थे। मामले की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई , जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आरएन मिश्रा को निलंबित करने का आदेश दिया है। आर एन मिश्रा को धमतरी के डीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

उच्च अधिकारियों की अवहेलना, विभागीय समीक्षा बैठक में जानकारी नही देना, अधिकारियों के पत्र पर समय सीमा में निराकरण नही करने जैसे आरोप प्रभारी बीईओ पर लगे थे। विभाग ने इसे लापरवाही के साथ उदासीनता और स्वेच्छाचारिता माना।

Related Articles

Back to top button