छत्तीसगढ़

सक्ती में आम फल बहार की नीलामी 6–9 अप्रैल तक, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

सक्ती, 30 मार्च 2026। जिले में इस वर्ष आम फल बहार की नीलामी को लेकर उद्यान विभाग ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न शासकीय उद्यानों में लगे आम फलों की नीलामी 6 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी नीलामियां प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होंगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक—

  • 6 अप्रैल 2026: शासकीय उद्यान केंद्र कचंदा (जैजैपुर), प्रभारी – हृदय राम राठिया
  • 7 अप्रैल 2026: शासकीय उद्यान भूतहा (मालखरौदा), प्रभारी – शिवनारायण चौबे
  • 8 अप्रैल 2026: शासकीय उद्यान चुरतेली (डभरा), प्रभारी – सुरेश कुमार अजगल्ले
  • 9 अप्रैल 2026: शासकीय उद्यान डोड़की (सक्ती), प्रभारी – खिरोद कुमार बारिक

उद्यान विभाग ने जानकारी दी है कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग लेने से पहले संबंधित उद्यानों में जाकर आम फलों का अवलोकन कर सकते हैं।

नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदकों को निर्धारित तिथि से एक दिन पहले दोपहर 2 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला सक्ती में आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा।

जरूरी दस्तावेज

नीलामी में भाग लेने के लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं—

  • आधार कार्ड / परिचय पत्र / पैन कार्ड की छायाप्रति
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण जानकारी

उद्यान विभाग ने सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे तय समयसीमा का पालन करते हुए नीलामी प्रक्रिया में भाग लें।

Related Articles

Back to top button