देश

MANSOON IN INDIA : भारत मे समय से पहले मानसून की दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली / दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज यानी 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे दी है। जबकि मानसून की केरल पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को मानसून को केरल में पहुंचने की अधिकृत घोषणा की है। इस साल मानसून पूर्वानुमान से 8 दिन पहले केरल पहुंच गया है। ऐसे में देशभर में इस साल समय से पहले मानसूनी बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 24 मई 2025 को केरल में सेट हो गया है। 16 साल बाद ऐसा मौका आया है जब मानसून काफी जल्दी केरल पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2009 23 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जबकि पिछले साल मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था।

Console Crptech

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया कि पिछले चार दिनों से मॉनसून अरब सागर में भारत की सीमा से लगभग 40-50 किलोमीटर दूर स्थिर था। लेकिन शुक्रवार शाम को यह आगे बढ़ा, और अब यह तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश कर सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर मॉनसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों को कवर कर लेगा। इसके बाद 4 जून तक यह मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच सकता है।

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने तेज हवा और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों में 200 मिमी तक बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में आने वाले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

खराब मौसम की चेतावनी के साथ कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मानसून के एंट्री प्वाइंट केरल के कई जिलों में 27 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गोवा में में 25 मई तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button