छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में मनरेगा बचाओ संग्राम: 17 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय घेराव, कांग्रेस का प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा, 16 फरवरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे जांजगीर चांपा रोड में मदनलाल के बंद पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसजन एकत्रित होंगे वहां से रैली में कलेक्टर कार्यालय घेराव के लिए कूच करेंगे। यह प्रदर्शन मोदी सरकार के किसानों एवं मजदूरों विरोधी नीति एवं मनरेगा योजना में हो रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्र व्यापी आंदोलन है, जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिए जाने के विरोध में एवं राज्य को 40% की राशि देने का प्रावधान एवं कार्य चयन का अधिकार स्थानीय स्तर पर नहीं होने के विरोध में है।

यह बदलाव गरीबों के हित में नहीं है और इससे मजदूरों को काम मिलना मुश्किल होगा और पलायन होगा मनरेगा योजना गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार गारंटी योजना है, जिसे कमजोर किया जा रहा है। और महात्मा गांधी का नाम बदलना महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज एवं रामराज्य के आदर्श अवधारणा के खिलाफ है और भाजपा द्वारा महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है।

मनरेगा बचाओ संग्राम कलेक्टर घेराव मे डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ ग विजय जांगिड़ प्रदेश प्रभारी छ ग, राजेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,कांग्रेस के विधायक गण ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, शेषराज हरवंश ,बालेश्वर साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विजय केशरवानी समन्वयक, मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल होंगे एवं कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठन के समस्त पदाधिकारी गण पार्षद जनपद जिला पंचायत सदस्य पंच सरपंच वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं आम जनता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button