Bihar

NALANDA NEWS : चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 2 बच्चे साथ ले गई, दो पति के लिए छोड़ गई

Nalanda News

कहते हैं हर यार यार नहीं होता हर दोस्त वफादार नहीं होता यह तो दिल मिलने की बात है वरना सात फेरों के बाद भी प्यार नहीं होता बिहार के नालंदा में चार बच्चों की मां अपने आशिक के प्यार में इस कदर पागल हुई की सात फेरे लेने वाले पति को छोड़कर शादी के 17 साल बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इतना ही नहीं महिला आशिक़ी में इस हद तक दीवानी हुई कि उसने बच्चों का अनोखा बंटवारा भी पति से कर लिया। जब इस बारे में पति को मालूम हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पति पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगा रहा है। यह पूरा मामला नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक विवाहिता गाँव के ही एक युवक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह घर-परिवार सबको भूल गई और प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी के साथ जाने के पहले महिला ने अपने चार बच्चों में से दो को पति के लिए छोड़ दिया और दो को अपने साथ ही ले गई। इस मामले की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। वह दौड़ता भागता हुआ स्थानीय थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

images 54 Console Crptech

महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। उन दोनों के चार बच्चे भी हुए। पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने ये भी बताया कि पत्नी पहले भी उस युवक के साथ भागी थी लेकिन कुछ महीने साथ रहने के बाद फिर वापस घर आई थी। तब पत्नी ने कसम खाकर कहा था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। कसम खाने के बाद भी उसने फिर वही काम किया। उसके दो बच्चे मां के बिना काफी परेशान हैं।

वहीं बिंद थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के ही एक युवक पर यह आरोप लगाया गया है। दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें