Jobs

South Eastern Coalfields Limited में 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 17 मार्च से आवेदन शुरू; इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट युवाओं को मौका

NATS 2.0 पोर्टल के जरिए होगा आवेदन, 31 मार्च 2026 अंतिम तिथि

बिलासपुर / देश की प्रमुख कोयला कंपनियों में से एक South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की विभिन्न भूमिगत (Underground) और ओपन कास्ट खदानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

पदों का विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1600 पदों में दो श्रेणियां शामिल हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 500 पद

  • खनन इंजीनियरिंग – 200 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग – 20 पद
  • विद्युत इंजीनियरिंग – 30 पद
  • यांत्रिक इंजीनियरिंग – 30 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स व दूरसंचार इंजीनियरिंग – 10 पद
  • बीबीए – 25 पद
  • बीसीए – 100 पद
  • बी.कॉम – 50 पद
  • बीएससी (केमिस्ट्री) – 35 पद

टेक्नीशियन अप्रेंटिस – 1100 पद

  • खनन इंजीनियरिंग – 900 पद
  • खनन सर्वेक्षण – 40 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग – 40 पद
  • विद्युत इंजीनियरिंग – 50 पद
  • यांत्रिक इंजीनियरिंग – 50 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स व दूरसंचार इंजीनियरिंग – 20 पद

टेक्नीशियन अप्रेंटिस श्रेणी में खनन इंजीनियरिंग के लिए सबसे अधिक 900 पद तय किए गए हैं, जिसे खनन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को पहले NATS 2.0 Portal पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद South Eastern Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

  • आवेदन शुरू: 17 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

कहां देखें पूरी जानकारी

उम्मीदवार South Eastern Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट के
SECL Department → Human Resource → HRD → Apprentice सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Back to top button