Accident

ROAD ACCIDENT NEWS : पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 8 लोगों की मौत..

Accident News

महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।  पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना पुणे से 150 किलोमीटर दूर स्थित कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात ये हादसा हुआ। एक पिकअप वाहन अहमदनगर से कल्याण की ओर जा रही थी। तभी पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास उसकी ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन के चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों में एक पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या आठ है। इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें