देश

सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, घर पर खुद को मारी गोली

पत्नी IAS अधिकारी, सीएम के साथ जापान दौरे पर

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

ADGP पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार, 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। वे नागरिक उड्डयन और भविष्य विभाग की कमिश्नर-सचिव हैं।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी मौके के CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button