छत्तीसगढ़

खेत मे मिली युवती की लाश का सनसनीखेज खुलासा : प्रेमी ही निकला हत्यारा, 3 आरोपी गिरफ्तार

खेत में धक्का देकर हत्या, साक्ष्य मिटाने की कोशिश – तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरगांव में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को खेत में धक्का देकर बेरहमी से मार डाला गया, और बाद में सबूत मिटाने की साजिश रची गई।

ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

दिनांक 27 जनवरी को खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य खंगाले, जिसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने प्रेम संबंधों के विवाद में युवती को खेत में धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने जिला कोरिया से धर दबोचा।

तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ा राजफाश

पुलिस ने इस हत्याकांड में
प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28)
लव प्रकाश चंद्रा (32)
केशव चंद्रा (34)
तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इलाके में मचा बवाल

हत्या के बाद युवती के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “मामले की जांच पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से की गई है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Related Articles

Back to top button