Crime

SEX RACKET : नौकरी लगाने का झांसा देकर लड़कियों से कराया जा रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 7 गिरफ्तार, 4 नाबालिग समेत 7 महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया

Crime

Noida Sex Racket  नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड किया है। यहां पर एक हॉटेल में बाहर के कई राज्यों से लाकर लड़कियों से जबरन वेश्यवत्ति जा रही थी। पुलिस ने ओयो (OYO) होटेल में छापेमारी कर नाबालिग समेत सात महिलाओं को रेस्कयू किया है। साथ ही गैंग में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत कई राज्यों से नौकरी लगाने के नाम पर लड़कियों को बुलाया गया था।

20240413 222503 Console Crptech

नोएडा सेक्टर -63 कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में एक OYO होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि OYO होटल में देह व्यापार सक्रिय था। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 12 हजार 110 रुपए नकद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। आरोपी बिहार सहित कई राज्यों से नौकरी दिलाने के बहाने लड़कियों को नोएडा लाता था। और जबरन देह व्यापार कराया जाता था। इस रैकेट की तीन सदस्य अभी भी फरार है।

नोएडा सेक्टर -63 कोतवाली के प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को सूचना मिली थी कि बहलोलपुर गांव के शीतल होटल में अवैध रूप से वेश्यावृति का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान और उसका भाई फैयाज चला रहा है। मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू, अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है।

1200 675 21198082 thumbnail 16x9 prostitution Console Crptech

पुलिस ने बताया कि मामले में होटल मालिक सुरेंद्र यादव व होटल के संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाले बिहार के कटिहार निवासी रुखसाना और रहमान फरार है। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। पुलिस ने यहां कई कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में लड़के लड़कियों को पाया। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है। आरोपी ग्राहकों से इस काम के बदले 1 से 2 हजार रुपये तक वसूलते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थी तो उन्हें डराया धमकाया जाता था।

होटल में मिली किशोरियों को गिरफ्तार कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की उनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है। कटिहार निवासी एक किशोरी ने बताया कि उसकी मौसी रुखसाना ने उन्हें बिहार से दिल्ली में काम दिलाने के बहाने बुलाया था। यहां लाकर उन्हें फरमान और फैयाज को सौंप दिया। इसके बाद से आरोपी उनसे लगातार देह का व्यापार कराते थे।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें