JANJGIR CHAMPA : व्यापारी से 10 लाख की लूट को 7 दिनों में सुलझाने वाली पुलिस टीम सम्मानित, SP विजय कुमार पांडेय ने बढ़ाया हौसला

जांजगीर-चांपा / जिले की नैला चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले को सिर्फ 7 दिनों में सुलझाकर अपराधियों को धर दबोचने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई ने न केवल पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाया, बल्कि पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश किया।
क्या था मामला?
नैला चौकी क्षेत्र में बीते दिनों रात के समय एक व्यापारी से चाकू की नोक पर ₹10 लाख की लूट को अंजाम दिया गया था। लूट की इस गंभीर वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मामले की तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरी राशि बरामद कर ली।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
मुख्य अधिकारीगण
- निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय – थाना प्रभारी, जांजगीर
- निरीक्षक पारस पटेल – थाना प्रभारी, मुलमुला
- उप निरीक्षक विनोद जाटवर – चौकी प्रभारी, नैला
- उप निरीक्षक भवानी सिंह – थाना, जांजगीर
साइबर सेल टीम
- स.उ.नि. विवेक कुमार सिंह
- प्र.आर. मनोज तिग्गा
- प्र.आर. विवेक सिंह
- आर. रोहित कहरा
- आर. गिरीश कश्यप
- आर. प्रदीप दुबे
- आर. माखनलाल साहू
- आर. श्रीकांत सिंह
- आर. आनंद किशोर सिंह
- आर. विशाल कौशिक
- आर. सिदार सिंह पैकरा
- म.आर. दिव्या सिंह
- आर. शहबाई अहमद
नैला चौकी एवं अन्य स्टाफ
- प्र.आर. भीम श्रीवास, रूद्र कश्यप, सतीश राणा, जगदीश अजय
- आर. द्वारिका साहू, डी.के. साहू, अश्वनी मार्बल, गोपाल राजवाड़े
- म.प्र.आर. राजकुमारी खुंटे, निरमा टोप्पो
- आर. शिवराय सागर, दीपक कश्यप, आशीष यादव
- म.आर. रेखा यादव
- आर. नितीन द्विवेदी – थाना शिवरीनारायण
थाना चाम्पा
- स.उ.नि. अरूण सिंह
- प्र.आर. विरेन्द्र टंडन





