जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उप निरीक्षक सागर पाठक ने बताया कि प्रार्थिया दिनांक 06.02.24 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुरेश तुरकाने निवासी भिलौनी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया है। प्रार्थीया रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 64/ 24 धारा 376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना से आरोपी सुरेश तुरकाने को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया। जिसने अपने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button