Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर / राजधानी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 की घटना है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बड़े भाई पियूष झा ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना दी। आरोपी पियूष झा बंदूक समेत मौके से फरार हो गया। ये पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

विधानसभा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी सफायर ग्रीन फेज 2 में बड़े भाई के द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या किए जाने की सूचना विधानसभा थाने को रात्रि करीब 11:30 बजे मिली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के निर्देश पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पहुँचे घटना स्थल पर मृतक की माँ ने बताया कि मृतक पराग झा को उसका बड़ा भाई पीयूष झा गोली मारकर अपनी कार से भाग गया है।

शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर ज्ञात कर उसको डीडीनगर क्षेत्र में पकड़ने पुलिस को सफलता मिली। मृतक की माँ ने बताया की आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं, दोनों भाइयों के बीच आये दिन मारपीट होती थी। आरोपी नशे का आदी है पुलिस ने आरोपी को आज सुबह अपनी थार कार में घूमते हुए हिरासत में ले लिया हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button