छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / नाबालिक लड़की का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिनांक 04.10.2024 को सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी जो स्कूल छुट्टी होने के बाद शाम 05 बजे तक घर वापस नही आई। स्कूल में घर वाले पता किये पर लड़की का कोई पता नही चला, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया हैं, की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 387/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान लड़की को ईश्वर साहू (19 वर्ष) ग्राम नवापारा के द्वारा अपहरण कर भगाकर ले गया हैं की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा टीम बनाकर रायपुर रवाना किया गया जहां चंगौराभाठा रायपुर से आरोपी ईश्वर साहू के कब्जे से अपहृता को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ईश्वर साहू के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दैहिक शोषण किया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64 (2)(M) BNS 4,6 पोक्सो एक्ट जोड़ी गयी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button