बिलासपुर

BILASPUR NEWS : महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Chhattisgarh

बिलासपुर / बिलासपुर में बीते दिनों शासकीय अस्पताल की डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला डॉक्टर के आत्महत्या केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी और जिम संचालक सूरज पाण्डेय से अफेयर था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दे, बीते 11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी जिला अस्पताल में पदस्थ डाक्टर डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी।

सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोक नगर रघुविहार कालेनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी को बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने जांच के बाद अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय 29 वर्ष को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button