छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : विवादित सिविल सर्जन समेत तीन डॉक्टरों का तबादला

जांजगीर-चांपा / राज्य सरकार ने जिला अस्पताल जांजगीर चांपा के विवादास्पद सिविल सर्जन समेत तीन डॉक्टरों का तबादला किया है। दरअसल जिला अस्पताल और बीडीएम अस्पताल चांपा के डॉक्टरों एवं स्टॉफ ने डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की गई थी।

मामले की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन समेत तीन डॉक्टरों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, डॉ जायसवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए। वहीं एमसीबी जिला के खटगवा से डॉ. एस कुजूर को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए है। जिला अस्पताल के डॉ. इकबाल हुसैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर, डॉ दीपक साहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटगवां एमसीबी और डॉ विष्णु पैगवार को जिला अस्पताल जांजगीर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोरनापाल सुकमा भेजा गया है।

देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button