छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : सहेली के साथ स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, पुलिस ने की पूरे शहर में नाकेबंदी

Chhattisgarh News

जशपुर / जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है।

ये पूरा मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लोदाम चौकी क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली थी। तभी रास्ते में कार सवार बदमाशों ने छात्रा को जबरन कार में बिठाकर फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोखंडी हाई स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा आज सुबह 11 बजे स्कूल जाने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली थी। इस दौरान कार सवार कुछ लोग पहुंचे और छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने लगे। सहेली ने बीच बचाव के लिए चीख-पुकार की तो आरोपी छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए।

दिन दहाड़े अपहरण की सूचना के बाद जशपुर पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों का अभी तक के कोई पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button