Crime

CHHATTISGARH NEWS : बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के रामनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

Chhattisgarh

रायपुर / राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस संदेही को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी इलाके का है। जहां एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। आज सुबह बुजुर्ग महिला का शव घर के कमरे में मिला। मृतक महिला की पहचान फेकन बाई साहू 65 वर्ष के रूप में हुई है। जो कि अपने नाती के साथ रहती थी।

देर रात जब वे घर पर सो रही थी तब अज्ञात हत्यारे ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एफएसएल (FSL) और पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। जिस पर उन्होंने एक संदेही को हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button