Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : शादी की खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को हाइवा ने रौंदा, मौत

Chhattisgarh

जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड गांव में तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक सवार पिता और पीछे बैठी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि युवती की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय 46 वर्ष और भाई जगेश्वर राम 22 वर्ष के साथ निकली थी। तभी देवडांड के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक में सवार युवती और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई के पैर कट जाने से उसे गम्भीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button