Jobs

आईटीआई जांजगीर में 29 मई को रोजगार मेला, 315 पदों पर होगी भर्ती

10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, वेदांता सहित 4 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

जांजगीर-चांपा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
जांजगीर-चांपा / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मई 2026, शुक्रवार को आईटीआई कुलीपोटा जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 4 बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। इनमें Vedanta Skill School, Bombay Integrated Security India Limited, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

वेदांता स्किल स्कूल द्वारा फिटर, इलेक्ट्रीशियन, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर, मोबाइल रिपेयरिंग टेक्नीशियन और सिलाई मशीन ऑपरेटर के कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस द्वारा फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 35 पद, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड द्वारा 100 सिक्योरिटी गार्ड पद और LIC द्वारा बीमा सलाहकार व बीमा सखी के 30 पदों पर भर्ती होगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है और चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button