Crime

CRIME NEWS : कई लड़को के साथ था अवैध संबंध, विधवा मां ने विरोध किया तो बेटी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Murder

Crime news : बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां धीवाढ़ार पंचायत में एक बेटी ने अपनी विधवा मां को बेरहमी से कुल्हाड़ी से मार डाला। यह सनसनीखेज वारदात 4 जनवरी को घीवाढार गांव के वार्ड नंबर 2 में हुई, जब सोनी कुमारी नामक युवती ने अपनी मां मंजू देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर का ताला बंद कर फरार हो गई, इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि सोनी कुमारी का कई लड़कों से प्रेम संबंध था, जिसे उसकी मां मंजू देवी ने विरोध किया था, मां की ओर से किए गए इस विरोध के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच इस विवाद को लेकर तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर सोनी ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार डाला।

हत्याकांड के बाद सोनी ने अपनी मां के शव को घर में छोड़कर ताला बंद कर दिया और फरार हो गई। पुलिस को जब सूचना मिली, तो उन्होंने जांच शुरू की और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसआइटी टीम का गठन किया। इस टीम ने एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और आरोपी युवती को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

Related Articles

Back to top button