छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : मंत्रीमंडल का विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

रायपुर /  छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

GyxWKZMXgAE57l4 768x511 1 Console Crptech

मुख्यमंत्री ने किया मंत्रिमंडल विस्तार: बता दें कि इन तीन मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में सीएम के साथ कुल 11 मंत्री थे। कहा जा रहा है कि हरियाणा के फार्मूले को छत्तीसगढ़ में लागू कर तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार कुल 14 मंत्री हो गए हैं। 90 विधानसभा सीट 15 फीसदी का आंकड़ा लेकर ज्यादा से ज्यादा 13 मंत्री बनाए जा सकते थे. अब हरियाणा फार्मूले को फॉलो करते हुए कुल 14 मंत्री बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button