Women’s Day Special: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांजगीर में 8 मार्च को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता, हॉकी से लेकर कराते तक दिखेगा दम

जांजगीर-चांपा, 05 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 08 मार्च 2026 को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 09 बजे से जांजगीर के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित होगी।
जिला खेल अधिकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न खेल संघों से जुड़ी 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच देना और उन्हें खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
इन खेलों में होगी प्रतियोगिता
महिला दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कई खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से –हॉकी, हैंडबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल, कराते, फेसिंग
हॉकी, हैंडबॉल, नेटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं जांजगीर के संबंधित खेल मैदानों में आयोजित होंगी, जबकि कराते और फेसिंग की प्रतियोगिता सांस्कृतिक भवन जांजगीर में आयोजित की जाएगी।
07 मार्च तक भेजनी होगी प्रतिभागियों की सूची
जिला खेल अधिकारी ने सभी खेल संघों से कहा है कि वे अपने-अपने खिलाड़ियों की सूची 07 मार्च 2026 शाम 05 बजे तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि प्रतियोगिता का सुचारू आयोजन किया जा सके।
महिला दिवस के अवसर पर होने वाली यह प्रतियोगिता जिले की बालिकाओं और महिलाओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा अवसर साबित होगी।





