छत्तीसगढ़
जांजगीर में 17 फरवरी को श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष करेंगे श्रमिकों से सीधा संवाद

जांजगीर-चांपा। जिले में 17 फरवरी 2026 को श्रमिक जनसंवाद / श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम भवन में प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों से सीधा संवाद किया जाएगा।
इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के श्रमिकों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को सुनना तथा उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार और समस्याएं सीधे मंच के समक्ष रखें।





