भूविस्थापित बहनों ने JSW महानदी पावर प्लांट प्रबंधन को भेंट की राखी

नरियरा में भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य बहनों ने रक्षाबंधन पर JSW महानदी पावर प्लांट प्रबंधन को राखी भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
जांजगीर-चांपा, नरियरा। रक्षाबंधन के अवसर पर भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य बहनों ने प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट, नरियरा के प्रबंधन के लिए राखी भेंट की। समिति की ओर से राखियां पदाधिकारियों के माध्यम से प्लांट प्रबंधन तक सप्रेम पहुंचाई गईं।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने प्लांट प्रबंधन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए प्लांट के सुचारू एवं निरंतर संचालन की भी कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह की परंपराएं वर्षों से निभाई जा रही हैं।
बताया गया कि भूविस्थापितों की ओर से प्लांट प्रबंधन के साथ शुभकामनाएं साझा करने की यह परंपरा केवल रक्षाबंधन तक सीमित नहीं है। दीपावली के अवसर पर भी भूविस्थापितों की ओर से प्लांट प्रबंधन को शुभकामनाओं के साथ मिठाई भेंट करने की परंपरा चली आ रही है।
राखी भेंट को प्लांट के अधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया। अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
रक्षाबंधन पर सौहार्द का संदेश
राखी भेंट के इस अवसर ने भूविस्थापित परिवारों और प्लांट प्रबंधन के बीच आपसी सद्भाव, सम्मान और सौहार्द की भावना को सामने रखा। समिति के सदस्यों ने प्लांट की प्रगति एवं बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





