छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने आई 7 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार!

Crime News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची दुष्कर्म का शिकार हो गई। आरोपी पड़ोसी युवक ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब बच्ची अपने परिजनों के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है, नाबिलग परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी। 29 अप्रैल की रात जब पीड़िता अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाला राजा वर्मा भी वहां पहुंच गया. आरोपी ने नाबिलग को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान बच्ची की चीखें वैवाहिक शोरगुल में दब गई. आरोपी मौके से भाग निकला।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button