Jobs

MP में सरकारी नौकरी का मौका: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत कई पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप-5 के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 4 अप्रैल तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

कुल 373 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग में कुल 373 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मेडिकल कॉलेज, सरकारी अस्पतालों और विभागीय स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत कई पैरामेडिकल और तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • स्टाफ नर्स
  • फार्मासिस्ट
  • लैब अटेंडेंट
  • डेंटल टेक्नीशियन
  • रेडियोग्राफर
  • डायलिसिस टेक्नीशियन
  • निश्चेतना (एनेस्थीसिया) टेक्नीशियन
  • लैब टेक्नीशियन
  • टेक्निकल असिस्टेंट
  • अन्य समकक्ष पैरामेडिकल पद

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button