Crime

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा /  अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

IMG 20240406 WA0188 Console Crptech

अकलतरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया की पीड़िता ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अमित कश्यप ने शादी का पझांसा देकर जबरन दैहिक शोषण किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 376 (२)(N), भादवि 6 पाक्सो एक्ट भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी के लिए थाना स्तर से टीम गठित किया गया। प्रकरण का आरोपी घटना कर फरार था।

जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, सायबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल लोकेशन का पता चला। जिसके बाद अकलतरा पुलिस ने आरोपी अमित कश्यप (22) निवासी पचरी थाना अकलतरा को सोलापुर पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। घटना के संबंध पूछताछ में अपना  जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें