Crime

CRIME NEWS : रिश्तों का खून, बेटे के साथ मिलकर पिता ने बेटी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव

Crime

उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक युवती की उसके भाई और पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में चोरी छिपे शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही पिता और भाई फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने जलती चिता से अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा है कि युवती के चरित्र पर शक को लेकर पिता और पुत्र ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। मामला एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गाही गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार एटा में शनिवार की शाम महेन्‍द्र की 20 वर्षीय बेटी सपना अपने घर पर ही थी। आरोप है कि पिता और भाई ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद परिवारीजन खून से लथपथ सपना को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन बिना पुलिस को बताए शव को खेत पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही पिता और भाई फरार हो गए। पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाया। चिता से धड़ और सिर ही मिल पाया। जिसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया भाई और पिता ने गोली मारकर युवती की हत्या की है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button