Crime

LIVE IN PARTNER MURDER : ‘लिव-इन-पार्टनर’ की हत्या कर अलमारी में छिपाई लाश, आरोपी गिरफ्तार

Crime

लिव इन रिलेशनशिप में एक युवती की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। घटना दिल्ली के द्वारका स्थित राजापुरी इलाके की है। यहां पुलिसकर्मियों को एक फ्लैट में अलमारी के अंदर एक युवती का शव मिला है। जिसकी जांच पोस्टमार्टम सहित फोरेंसिक लेब में की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर की अलमारी से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी मृतक महिला के पिता ने उसके लिव-इन पार्टनर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है, यह मामला तब सामने आया, जब मृतक महिला के पिता कई दिनों तक उससे संपर्क नहीं कर पाए उसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डेढ़ महीने से विपल टेलर के साथ रह रही थी। तीन अप्रैल को उनकी बेटी ने माता-पिता को फोन कर दोनों के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया था।
इसके बाद जब उसने मां-पिता का फोन नहीं उठाया तो वे दिल्ली चले आए और द्वारका पहुंचे। यहां विपल टेलर और उनकी बेटी के न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद डाबड़ी थाने की एक टीम द्वारका के राजापुरी इलाके में उक्त घर पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो महिला का शव अलमारी के अंदर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और गर्दन और होंठ पर भी निशान थे। पुलिस को शक है कि विपल टेलर ने महिला की गला दबाकर हत्या की। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला लहंगे पर गोटा लगाने का काम करती थी। वह 15 महीने से दिल्ली में थी।

दिल्ली पुलिस ने अपनी ‘लिव-इन’ पार्टनर की हत्या करने और द्वारका के एक मकान में एक अलमारी में उसका शव छिपाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विपल टेलर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली वापस लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button