छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : नक्सलियों ने दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

Chhattisgarh

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह मामला तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम छूटवाही का है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छूटवही के जंगलो में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी हैं। दोनों ग्रामीण आपस में सगे भाई थे। जानकारी मिली हैं कि जिन दो भाइयों की नक्सलियों ने हत्या की हैं उनकी जमीन पर पुलिस ने पिछले दिनों कैम्प खोला था। इसकी भनक वहां के नक्सली नेताओं को लग गई थी।

इस घटना से बौखलायें नक्सलियों ने देर रात छूटवही के जंगलो में जनअदालत लगाई और दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। मृतक ग्रामीणों में एक का नाम जोगा मांडवी (40) और दूसरा का नाम हूंगा मांडवी (45) है। दोनों छूटवाही के ही रहने वाले है। छुटवाई सुरक्षा कैंप के समीप ही गुंडम में कैंप लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा कैंप के समीप घटना को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।

वही इस मामले में बीजापुर एसपी डॉ.जितेंद्र यादव ने कहा, हमको भी इसकी जानकारी मिली है। कंफर्मेशन के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button