देश

SALMAN KHAN HOUSE FIRING CASE NEWS :सलमान खान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

Mumbai

Salman khan firing case : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में गिरफ्तार अनुज थापन ने सुसाइड कर लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अनुज ने जेल के टॉयलेट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने चादर को फंदे के तौर पर इस्तेमाल किया। अनुज पुलिस की गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद था। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के सुखचैन गांव का निवासी था। पुलिस ने उसे फायरिंग में इस्तेमाल हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनुज की मौत के बाद उसके बड़े भाई ने आरोप लगाया है। कि उसने आत्महत्या नही की है। बल्कि उसकी हत्या है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं इन आरोपियों में एक अनुज थापन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे सुबह अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की सीआईडी (CID) को सौंपी गई है। उस पर सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। अनुज थापन को कोर्ट ने आठ मई को पुलिस कस्टडी में भेजा था, जहां उसने 1 मई बुधवार को टॉयल्ट में चादर से फांसी लगा ली। अनूज ट्रक हेल्पर था और कई सालों से बिश्नोई गुट के लिए काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक अनूज मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और सुभाष चंदर सोनू बिश्नोई के साथ मिलकर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप था। पुलिस को बुधवार 11 बजे फांसी लगाने की जानकारी मिली। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने 25 अप्रैल को अनूज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार शख्स ने गोलीबारी की थी। 5 राउंड फायरिंग करके वो शख्स फरार हो गए थे। सलमान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया था। इसके बाद से सलमान खान की सिक्योरटी को और बढ़ा दिया गया है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जिम्मेदारी ली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज की मौत के बाद उसके भाई अभिषेक थापन ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसका कत्ल हुआ है। अभिषेक ने कहा, “हम गरीब परिवार से आते हैं। मेरा भाई अनुज ट्रक कंडक्टर (खलासी) का काम करता था। उसने जेल में आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मैं चाहता हूं कि उसे इंसाफ मिले.” इस केस में मुंबई पुलिस की तरफ से आजाद मैदान थाने में एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

वहीं, सुखचैन गांव के सरपंच मनोज कुमार गोदारा ने भी अनुज की आत्महत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “अनुज की मौत आत्महत्या से नहीं हुई है, बल्कि पुलिस कस्टडी में टॉर्चर की वजह से उसकी जान गई है। ये आत्महत्या नहीं, हत्या है। इस मामले की जांच किसी एजेंसी को करनी चाहिए”।

Related Articles

Back to top button