देश

LOK SABHA ELECTION 2024 : लोकतंत्र के उत्सव पर स्वतंत्र और निष्पक्ष करें मतदान, जितना अधिक मतदान उतना ही सशक्त होगा…

Loksabha Election

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव आयोग ने देश में सात चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया है। दो चरण के मतदान हो चुके हैं। 19 अप्रैल को मतदान के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही तीसरे चरण में असम की 04, बिहार की 05, छत्तीसगढ़ की 07, गोवा की 02, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 08, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 04, जम्मू और कश्मीर की 01, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव की 02 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा।

images 2024 03 16T170716.305 Console Crptech

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए 7 मई यानी कल मंगलवार को मतदान होने वाला है। जिन सात सीटों में मतदान किया जाना हैं। उनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। जिन सात सीटों पर 7 मई को मतदान होगा, उनमें 168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवार हैं, इसके बाद बिलासपुर में 37, कोरबा में 27 उम्मीदवार हैं। दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ में 13 और सरगुजा में 10 उम्मीदवार हैं। इन सातों सीटों पर सिक्योरिटी फोर्स की कुल 202 कंपनियां तैनात की गई हैं।

छत्तीसगढ़ की बाकी लोकसभा सीटों के साथ देश मे 95 सीटों पर 7 मई को मतदान होने जा रहे है। जिनमे 12 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों की सीटें है। ये राज्य इतने बिखरे हुए है कि इनमें किसी एक पार्टी या गठबंधन का बोलबाला नही दिख रहा है। लेकिन खेमों में बटा हुआ मीडिया और सोशल मीडिया इसके पहले के दो दौर के मतदान का अपने-अपने हिसाब से विश्लेषण करते हुए, अपने पसंदीदा लोगों की जीत की मुनादी करा रहा है।

इन लोकसभा सीटों पर 7 मई को होगा मतदान
असम- धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी

बिहार- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

छत्तीसगढ़- जांजगीर-चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

गोवा- उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा

गुजरात- कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड

कर्नाटक- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा

मध्य प्रदेश- गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, भोपाल, राजगढ़, बैतूल

महाराष्ट्र- बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले

उत्तर प्रदेश- संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, अंबाला, बरेली

पश्चिम बंगाल- मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मालदा उत्तर, मुर्शिदाबाद

तीसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्र

रायपुर लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा सीट सबसे हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर BJP के बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। जबकि विकास उपाध्याय कांग्रेस के युवा और तेज तर्रार नेताओं मे से एक हैं।

कोरबा लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार सरोज पांडे है। उनका मुकाबला कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से है। कोरबा में भाजपा ने महिला नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी और कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है।

दुर्ग लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने युवा नेता राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है।

बिलासपुर लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने तोखन साहू पर भरोसा जताया है। तोखन साहू के खिलाफ काग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। देवेंद्र यादव भिलाई से कांग्रेस के विधायक हैं।

रायगढ़ लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के राधेश्याम राठिया चुनावी ताल ठोक रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से डॉक्टर मेनका देवी सिंह मैदान में है। मेनका देवी सिंह शाही परिवार से आती हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा लोकसभा सीट एससी आरक्षित सीट है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने महिला नेता कमलेश जांगड़े को उतारा है।

सरगुजा लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट पर बीजेपी के चिंतामणि महाराज उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस ने शशि सिंह को मैदान में उतारा है।

बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर डाले तो साल 2019 के चुनाव में BJP ने 11 सीटों में से 9 सीटें जीती थी। कांग्रेस को दो सीटों कोरबा और बस्तर पर जीत मिली थी।

गांधी नगर लोकसभा सीट

गुजरात के गांधी नगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ सोनल पटेल को उतारा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने इस सीट से जीत हासिल की थी।

गुना लोकसभा सीट

मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ राव यादवेन्द्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

विदिशा लोकसभा सीट

मध्यप्रदेश के विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने प्रताप भानु शर्मा को उनके खिलाफ उतारा है।

राजगढ़ लोकसभा सीट

मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, BJP ने उनके खिलाफ रोडमल नागर को मैदान में उतारा है।

बारामती लोकसभा सीट

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी (सपा) नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने जयवीर सिंह और बसपा ने शिव प्रसाद यादव को उनके खिलाफ उतारा है।

धारवाड़ लोकसभा सीट

कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा सीट केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी  चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ विनोद आसुती को उतारा है।

धुबरी लोकसभा सीट

असम के धुबरी लोकसभा सीट से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ रकीबुल हुसैन को उतारा है।

images 2024 05 06T191946.768 Console Crptech

आपको बता दे कि, मतदान के दिन 7 मई को भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

भारत अपने संविधान द्वारा वर्णित संसदीय प्रणाली द्वारा शासित है, जिसमें केंद्र सरकार और राज्यों के बीच शक्तियाँ वितरित हैं।

संविधान के अनुसार, लोकसभा जनता का सदन है, भारत के द्विसदनीय संसद भवन का निचला सदन है, और ऊपरी सदन राज्यसभा है। लोकसभा के सदस्यों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के साथ-साथ उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए खड़े होने के लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के माध्यम से चुना जाता है। वे पांच साल तक या मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा निकाय को भंग किए जाने तक अपनी सीटों का आनंद लेते हैं। सदन संसद भवन, नई दिल्ली के लोकसभा कक्ष में बुलाया जाता है।

देश का प्रधान मंत्री लोकसभा के राष्ट्रीय चुनावों में प्रबलता रखने वाली पार्टी या राजनीतिक गठबंधन का प्रमुख होता है। प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यकारी क्षेत्र का प्रमुख होता है। प्रधानमंत्री भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है।

योग्यता
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 84 लोकसभा का सदस्य बनने के लिए आवश्यक शर्तें बताता है, जो हैं, उन्हें भारत का नागरिक होना चाहिए और भारतीय संविधान के सिद्धांत के अनुसार निर्धारित प्रपत्र के अनुसार भारत के चुनाव आयोग के समक्ष शपथ या घोषणा करनी चाहिए।
उनकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
उनके पास ऐसी अन्य योग्यताएं हैं जो संसद भवन द्वारा अधिनियमित किसी कानून द्वारा या उसके अनुसार निर्धारित की जा सकती हैं। उन्हें अपराधी घोषित नहीं किया जाना चाहिए, यानी वे दोषी, सत्यापित देनदार या अन्यथा कानून द्वारा वंचित नहीं होने चाहिए; और उन्हें देश के किसी भी क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करना होगा।

आपको बताते चले की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं।

भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है। चुनाव आयोजित करने एवं चुनाव के बाद के विवादों से संबंधित सभी विषयों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है।

कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो, मतदान करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां एक बात ध्यान रखने योग्य है कि ऐसे व्यक्ति जो मानसिक तौर पर विक्षिप्त हैं एवं सक्षम न्यायालय द्वारा विक्षिप्त घोषित किये गए हैं या जो पहले कभी-भी चुनाव संबंधी अपराधों या गलत आचरणों की वजह से अयोग्य घोषित कर दिए गए हों, मतदाता सूची में अपना नामांकन नहीं करवा सकते हैं।

स्वंय भी मतदान करें और पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें