CHHATTISGARH NEWS : आरक्षक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

Chhattisgarh
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर एक पुलिसकर्मी ने शासकीय रायफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल बिलासपुर अपोलो अस्पताल रिफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। वही पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक शहर के चांदमारी मोहल्ले में रवि दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब जूटमिल थाने के आरक्षक सनी मालाकार के घर से गोली चलने की आवाज आई। सनी के पिता त्रिलोचन मालाकार भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवारत है और वह बाजार गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी पहुंचे।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है। सनी मालाकार के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने घरेलू कलह से आत्मघाती कदम उठाना लिखा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।