Crime

CRIME NEWS : नौकरी के नाम पर 200 लड़कियों से रेप, गर्भवती होने पर अबॉर्शन भी कराया

Crime

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों की अस्मत लूटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। मगर बिहार के मुजफ्फरपुर की घटना दिल झकझोर देने वाली है। यहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक-दो नहीं करीब 200 लड़कियों के साथ न केवल यौन शोषण किया गया, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। यही नहीं गर्भवती होने लड़कियों का गर्भपात भी करा दिया जाता था। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हिल गया है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

images 2024 06 18T093735.234 Console Crptech

इस पूरे मामले को लेकर छपरा की रहने वाली एक पीड़िता ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार, फेसबुक पर महिलाओं के लिए जॉब ऑफर के पोस्ट की मदद से डीवीआर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ी, जहां पर कई सारी लड़कियां थीं। लगभग तीन महीने बाद भी जब सैलरी नहीं मिली तो उसने संस्था के सीएमडी तिलक सिंह के सामने अपनी बात रखी। तब उसे बताया गया कि अगर वो 50 और लड़कियों को इससे जोड़ती है तो इससे उसकी सैलरी 50 हजार कर दी जाएगी।पीड़िता ने कंपनी के फर्जीवाड़े को समझते ही सबसे पहले मामला दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक, यहां लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। कोई लड़की न भाग पाए इसके लिए बाउंसर्स तैनात किए जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि फर्जी संस्था को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तिलक सिंह ने उसका किडनैप कराया और न्यायालय में जाने से रोकने की कोशिश की। इस क्रम में दहशत बनाने के लिए उसके भाई को पटना बुला कर हत्या कर देने की धमकी भी दी।

पीड़िता के अनुसार, इस बीच उसे पता चला कि अहियापुर स्थित संस्था के ऑफिस और हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी हुई, जहां से कई सारी लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया। इस छापेमारी का पता चलते ही कंपनी के सीएमडी ने उसे और बाकी लोगों को हाजीपुर शिफ्ट करवा दिया। जहां पीड़िता के साथ सीएमडी ने जबरदस्ती शादी कर शारीरिक संबंध बनाए। थोड़े समय बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया गया। इसके अलावा पीड़िता जब अपने घर जाने की जिद करती तो उसे मारा-पीटा जाता था। बाद में एक दिन तिलक सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में आया और बैरिया इलाके में उसे दो सौ रुपये का नोट देकर नसीहत दी। अगर तुम अपने घर जाना चाहते हो तो आजाद हो जाओ। इस बीच उसे पता चल चुका था कि कंपनी फर्जी है।

पीड़िता को जैसे ही कंपनी की धोखाधड़ी का पता चला, उसने एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया। उसका कहना है कि यहां लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। चारों तरफ गुंडे तैनात हैं ताकि कोई लड़की भाग न सके। लड़कियों से फोन कॉल करवाए जाते हैं और लड़कियों के रिश्तेदारों में मौजूद युवतियों को बुलाया जाता है। नौकरी का झांसा देकर उनका भी यौन शोषण किया जाता है। पीड़िता का कहना है कि वह नहीं चाहती कि जिस तरह उसकी जिंदगी बर्बाद हुई, उसी तरह किसी और लड़की का भी यही हश्र हो।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें