Crime

कोसा गांव में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा / मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कोसा आमापारा मे अशोक धीवर के द्वारा हाथ मे तलवार लेकर लोगो को डरा रहा है। मुखबिर की सूचना पर मूलमुला पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी अशोक धीवर को हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए भयाक्रांत करते हुए पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए, आरोपी के पास से एक लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी अशोक धीवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोसा थाना मुलमुला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस के शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला, प्रआर रेमन सिंह राजपूत आरक्षक राजा रात्रे, राजेंद्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button