Crime

CRIME NEWS : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा

Murder

दतिया / मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार कर पति ने थाने में सरेंडर कर दिया। एक युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। जिसे देख पुलिस भी सन्न रह गई। पूछने पर युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर के आया है। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और एक टीम मौके पर रवाना की। वहां खून से सनी महिला और उसके 20 साल के प्रेमी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डबल मर्डर की ये वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खादी बाबा कॉलोनी की है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि, 30 वर्षीय युवक रवि बंशकार अपनी 29 वर्षीय पत्नी के साथ दतिया में खाती बाबा कालोनी में करीब 10 साल से रह रहा है। उसके तीन बच्चे है। इनके घर रवि का दूर का रिश्तेदार  डबरा निवासी जिसका नाम भी रवि था, उसका 6 माह से लगातार घर आना जाना था। जिस कारण पत्नी पूजा और रवि के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनो में नजदीकियां बढ़ीं और मेल-मिलाप हुआ।

आरोपी रवि ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर मैं घर पर ही था। करीब 2 बजे प्रेमी रवि उसे घर के आसपास घूमता नजर आया। रवि को देखते ही पत्नी ने मुझसे कहा- बाजार से सब्जी लेकर आ जाओ। पत्नी के कहने पर मैं बाजार के लिए तो निकला, लेकिन पत्नी पर मुझे पहले से शक था। घर से निकलकर मैं कुछ दूर गया और थोड़ी देर रास्ते में खड़ा रहा, इसके बाद वापस घर लौट आया। जैसा मुझे शक था, वैसा ही हुआ। घर पहुंचा तो घर में उसने देखा की पत्नी पूजा और प्रेमी रवि आपत्तिजनक स्थिति में है। ये देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मैंने किसी से कुछ नहीं कहा और बगल में रखी कुल्हाड़ी उठाकर रवि पर हमला कर दिया। यह देखकर पत्नी पूजा उसे बचाने दौड़ी तो उस पर भी वार किया। कुल्हाड़ी उसके सिर पर लगी। दोनों को मारने के बाद बाहर आया और बाइक पर कुल्हाड़ी रखकर वह थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर जुर्म कबूल किया। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे।

Related Articles

Back to top button