छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चाम्पा / पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को पकड़ने में नवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

निरीक्षक भास्कर शर्मा ने बताया कि नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। उक्त आरोपी का जेल वारंट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी करन गोस्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 262 बीएनएस (BNS) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button