छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : सनकी पिता ने मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा, एक बच्ची कि मौत, एक कि हालत गंभीर

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां दो बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा होने पर  बेरहम पिता ने एक बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट से दूसरी बेटी की हालत नाजुक है। घायल बच्ची को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के मिशन फाटक भोजपुर का है।

मिली जानकारी अनुसार, मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ दीशान अली गाड़ी मेकैनिक का काम करता है। वह अपनी दो बेटी अलीशा (8 वर्ष) और अलीना (6 वर्ष) के साथ रहता था। शनिवार की दोपहर दोनों बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा हो रहे थे। जिससे पिता ने गुस्से में आकर अपनी दोनों बच्चियों की लकड़ी के बत्ता से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों बच्ची जमीन में लेट गए, रात 10 बजे जब पिता सलमान ने खाना खाने के लिए जगाया तो बड़ी बच्ची कराहते हुये जगी छोटी बच्ची बातचीत नहीं कर रही थी। आरोपी दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल जा रहा था मोहल्ले के क्रांति देवांगन से लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल से बीडीएम अस्पताल चाम्पा ले गया जहां डॉ द्वारा छोटी बच्ची को मृत्त घोषित कर दिया गया। बड़ी बच्ची का ईलाज BDM अस्पताल चांपा में चल रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्र 338/24 धारा 103,115 (2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम व न्याय दल के साथ चाम्पा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृत बच्ची का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की आरोपी पिता सलमान उर्फ दीशान अली (33 वर्ष ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सलमान उर्फ डीशान अली जोकि सनकी किस्म का आदमी है वह अपनी पत्नी के साथ रोजाना लड़ाई झगड़ा किया करता था जिससे तंग आकर वह घर छोड़ कर दूसरे जगह रहने लगी और दोनों बेटी पिता ने अपने पास रख लिया था। मां अपनी दोनों बेटियो से बीच बीच में मिलने आया करती थी।

Related Articles

Back to top button