छत्तीसगढ़

SAKTI NEWS : तंत्र साधना करते दो भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तंत्र साधना कर रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं दो बेहोश और दो की मानसिक संतुलन बिगड़ गई है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव के एक घर मे उज्जैन के बाबा की फोटो रखकर 6 लोग साधना कर रहे थे। मंत्रोच्चार के दौरान 2 भाइयों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6-7 दिनों से घर में बंद कमरे में तंत्र-मंत्र साधना कर रहे थे। मृतकों की पहचान विक्की सिदार (22 वर्ष) और विक्रम सिदार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button