ताज़ा खबर

MAHAKUMBH 2025 : खूबसूरत आखों वाली ‘वायरल गर्ल मोनालिसा’ ने छोड़ा महाकुंभ, बहन ने बताई ये वजह

खूबसूरती बनी मुसीबत!

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी में अब तक करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं जैसे-जैसे दिन बीत रहा है। महाकुंभ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सभी श्रद्धालु 144 साल के इस महाकुंभ पर त्रिवेणी में डुबकी लगाने के आतुर नजर आ रहे हैं। वहीं आस्था के संगम पर उमड़ी भीड़ ने कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किये हैं।

रोजगार और पैसे कमाने के लिए ही इंदौर से लड़की अपने माता-पिता और बहनों के साथ महाकुंभ पहुंची जोकि माला बेचने का काम करती हैं। लेकिन वहां पहुंचते ही वह अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में आ गयी। इस लड़की का नाम है मोनालिसा। खूबसूरत आंखों के चलते वह सोषल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। लेकिन अब वहीं खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा ने महाकुंभ छोड़कर चली गयी। उसकी बहनों ने बताया कि आखिर क्यों मोनालिसा महाकुंभ को छोड़ वापस घर लौट गयी।

लोगों की दीवानगी बनी रोजगार में बाधा
मोनालिसा जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हर यूट्यूबर्स उसका इंटरव्यू लेने पहुंच गये। हर कोई उससे मिलना चाहता था। जो भी मोनालिसा को देखता तो उसके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब हो जाता। लेकिन लोगों की मोनालिसा के लिए यह दीवानगी उसके रोजगार के रास्ते की बाधक बन गयी। लोग हमेशा उसे घेरे रहते थे। जिसके चलते वह माला नहीं बेच पा रही थी। अंत में तंग आकर वायरल गर्ल मोनालिसा महाकुंभ छोड़कर अपने घर लौट गयी। हालांकि मोनालिसा का परिवार अभी भी महाकुंभ में मालाएं बेचने का काम कर रहा है। उसकी दो बहनें महाकुंभ में मालाएं बेच रही है।

मोनालिसा की बहन विद्या ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर के महेश्वर के रहने वाले हैं। यहां महाकुंभ में रोजगार की तलाश में आए हैं। लेकिन मोनालिसा के पीछे लोग दौड़ते रहते थे। खरीदते कुछ भी नहीं थे। बस फोटो खिंचवाते थे और वीडियो बनाते थे। जिससे हमारी कुछ भी कमाई नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान होकर मोनालिसा पिता के पास गयी और रोने लगी। इस पर पिता ने उसे घर वापस भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें